नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी के दिन शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह भी बदस्तूर जारी रहा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहाँ मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, शनिवार की सुबह राजधानी और आसपास के शहरों के निवासियों को जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।
बारिश का सिलसिला जारी रहा
शनिवार तड़के से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग और स्कूली बच्चे बारिश में सराबोर नजर आए। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी सुधार देखा जा रहा है।