हरियाणा
यमुनानगर में जिम के बाहर ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
BY
Kamal Varma
UPDATED:
FRI, 04 SEP 2026 11:07 AM
(IST)
1 घंटे पहले
यमुनानगर। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले माडल टाउन में वीरवार की सुबह लगभग आठ बजे जैक फिटनेस जिम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह उर्फ यद्दी (62) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए।
ट्रांसपोर्टर जिम से बाहर निकले थे, गोलियां चलने पर वह बचने के लिए गाड़ी की ओर दौड़े। पोस्टमार्टम में उनके सिर सहित शरीर में 11 गोलियां शरीर के पार हो गई। एक गोली उनके सिर व एक छाती में फंसी मिली है। गोली लगने से उनका हार्ट, लीवर, फेफड़े व सिर पूरी तरह से खत्म हो गया।
घटनास्थल से 17 खोल मिले हैं। वारदातस्थल से 200 मीटर दूर विधायक का घर और 300 मीटर दूर एसपी आवास है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
हरभजन सिंह उर्फ यद्दी रोजाना की तरह सुबह प्रेम नगर स्थित घर से कार में निकले। घर से कुछ ही दूरी पर जिम है। नियमित रूप से जिम जाते थे। हरभजन सिंह के बेटे दिलबाग सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेटे ने शिकायत में बताया कि जिम ट्रेनर से उन्हें सूचना मिली। जिस पर वह तुरंत पहुंचे। वहां पर दोस्त वजिंद्र ने बताया कि एक बदमाश सिर पर कपड़ा बांधे हुए था और दूसरा बदमाश पिट्ठू बैग लिये हुए थे। दोनों ने कार में बैठते समय पिता को गोलियां मारी।
सिल्वर रंग की एचआर07एजे 8947 नंबर की बाइक पर फरार हो गए। बदमाशों ने जब फायरिंग की तो पिताजी कार की ओर दौड़े। दो गोलियां कार के बोनट में भी लगीं। बदमाशों ने कार में बैठते ही गोलियां चलाईं। बाइक कुरुक्षेत्र से चोरी की गई थी।
एक गैंग ने ली जिम्मेदारी
देर सायं एक गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। इसमें लिखा गया है कि जो आज यमुनानगर के माडल टाउन में जिम के बाहर हरभजन सिंह का मर्डर हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे दुश्मन एक पूर्व विधायक का खास बन रहा था। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।
जिस गिरोह से पूर्व विधायक की दुश्मनी, उस पर परिवार को शक
दिलबाग सिंह ने शिकायत में बताया गया कि पिता के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से पारिवारिक संबंध हैं। पूर्व विधायक की जिस गैंग से दुश्मनी चल रही है। शक है कि उसी गैंग ने यह वारदात की है।
वर्ष 2015 में हरभजन सिंह के बेटे दिलबाग सिंह का हिंदुस्तान टायर के मालिक राजेंद्र सिंह व उसके बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसे भी हिंदुस्तान टायर वालों की ओर से धमकी मिली थी। उन पर भी शक जताया गया है। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
और खबरें
जम्मू-कश्मीर
1 दिन पहले
उत्तर प्रदेश
1 दिन पहले
ब्रेकिंग
18 दिन पहले
ब्रेकिंग
18 दिन पहले
ब्रेकिंग
18 दिन पहले
उत्तर प्रदेश
25 मिनट पहले