FRI, 04 SEP 2026 |02:39 PM IST
Facebook
बिजनेस

संदीप सिक्का फिर बने AMFI के चेयरमैन, विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन की कमान

1 घंटे पहले

संदीप सिक्का फिर बने AMFI के चेयरमैन, विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन की कमान

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के संगठन Association of Mutual Funds in India (AMFI) ने अपने नए नेतृत्व का ऐलान कर दिया है। संगठन ने संदीप सिक्का को एक बार फिर चेयरमैन और Vishal Kapoor को वाइस चेयरमैन चुना है। दोनों का चयन AMFI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद सर्वसम्मति से किया।

संदीप सिक्का निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के MD और CEO हैं। वहीं विशाल कपूर बंधन AMC के CEO हैं। दोनों अधिकारी पहले भी AMFI के शीर्ष नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को देंगे नई दिशा

दोनों के दोबारा चुने जाने के बाद अब वे भारत के तेजी से बढ़ते म्यूचुअल फंड सेक्टर को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम जारी रखेंगे। AMFI के मुताबिक, नेतृत्व की प्राथमिकताओं में निवेशकों का भरोसा मजबूत करना और देशभर में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना शामिल रहेगा।
इसके साथ ही संगठन का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को निवेश और वित्तीय सेवाओं से जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है।

क्या है AMFI?

Association of Mutual Funds in India (AMFI) भारत में SEBI के साथ रजिस्टर्ड सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख इंडस्ट्री संगठन है। यह एक गैर-लाभकारी संस्था है।

AMFI

का उद्देश्य भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को प्रोफेशनल, पारदर्शी और नैतिक तरीके से विकसित करना है। संगठन निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्री के मानकों को बेहतर बनाने और उन्हें बनाए रखने की दिशा में भी काम करता है।

# India

और खबरें