FRI, 04 SEP 2026 |12:16 PM IST
Facebook
f 𝕏
G Add as a preferred
source on Google
शिक्षा

EMRS Tier-II Result 2026: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टीयर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

1 घंटे पहले

EMRS Tier-II Result 2026: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टीयर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
ईएमआरएस की ओर से टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग टीयर-2 परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
 नई दिल्ली। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की ओर से आयोजित टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग टीयर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 22 से 25 मार्च, 2026 के बीच टीयर-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.inपर जाकर EMRS Tier-II Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि को दर्ज करना होगा। इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग टीयर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 1.रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं। 2.वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 3.अब EMRS Teaching/Non Teaching Tier-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 4.लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल क ध्यान से दर्ज कर लें। 5.लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 6.अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 7267 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें प्रिंसिपल के लिए कुल 225 पद, टीजीटी के लिए कुल 3962 पद, पीजीटी के लिए कुल 1460 पद, स्टाफ नर्स के लिए कुल 550 पद, हॉस्टल वार्डन के लिए कुल 635 पद, अकाउंटेंट के लिए कुल 61 पद, जेएसए के लिए कुल 228 पद और लैब अटेंडेंट के लिए कुल 146 पद आरक्षित किए गए हैं।
# india # education

और खबरें