एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उत्तम कुमार सिनेमा जगत के उन चुनिंदा महानायकों में से एक थे, जो पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते थे। आज उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है और इस वजह से बंगाली सिनेमा के वेटरन एक्टर उत्तम साहब को याद किया जा रहा है।
इस आधार पर आज हम आपको उत्तम कुमार के एक ऐसे दर्द भरे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हिंदी सिनेमा में इस कलाकार को पहचान दिलाई थी। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है-
उत्तम कुमार का कल्ट सॉन्ग
अभिनेता उत्तम कुमार के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। वह गीत साल 1975 में आई उत्तम कुमार और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की कल्ट क्लासिक फिल्म अमानुष से नाता रखता है और इस सॉन्ग का टाइटल है- दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा.....