WED, 02 SEP 2026 |07:49 PM IST
Facebook
ताज़ा खबरें

News 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान, कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP; पास किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव

11 दिन पहले

News 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान, कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP; पास किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की शुरुआत 'वंदे मातरम्' के सभी छह छंदों के पूर्ण गायन के साथ हुई।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। वहीं पहली बैठक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी भी की गई।

बैठक में बीजेपी ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के फैसले के खिलाफ 10 बिंदुओं का कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया। बीजेपी ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरे देश में राजनीतिक प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान चलाने का एलान किया है।
# india#haryana

और खबरें