WED, 02 SEP 2026 |07:53 PM IST
Facebook
ताज़ा खबरें

Welfare Work: ब्लॉक सरसा की बहनों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटकर किया गुरुयश का गुणगान

23 दिन पहले

Welfare Work: ब्लॉक सरसा की बहनों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटकर किया गुरुयश का गुणगान
सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सरसा की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शनिवार शाम जोन नंबर-3 में आयोजित हुई। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की और गुरुयश का गुणगान किया। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन वीना कक्कड़ इन्सां ने इलाही नारा लगाकर किया। इसके बाद कविराज बहनों ने सुंदर भजन-शब्दों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक भजनों का श्रवण किया।

अंत में पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। नामचर्चा के समापन अवसर पर अरदास की गई तथा साध-संगत ने सुमिरन किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनें, साध-संगत एवं प्रेमी सेविका बहनें मौजूद रहीं।

और खबरें