MON, 07 SEP 2026 |04:14 PM IST
Facebook
हिमाचल प्रदेश

Kangra News: बाइक खाई में गिरने से एक ही गांव के 3 युवकों की मौत, शाहपुर के दरीणी में हुआ दर्दनाक हादसा

2 घंटे पहले

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक बाइक हादसे में शाहपुर के चनैना गांव के तीन युवाओं की मौत हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और पोस्टमार्टम की व्यवस्था करवाई।
Kangra News: बाइक खाई में गिरने से एक ही गांव के 3 युवकों की मौत, शाहपुर के दरीणी में हुआ दर्दनाक हादसा

दरीणी में बाइक हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद शाहपुर अस्पताल में रखे शव व मौके पर पहुंचे विधायक केवल पठानिया।

शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरीणी पंचायत के चनैना गांव के तीन युवा हादसे का शिकार हुए हैं। भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात मोटरसाइकिल खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस तथा पवन कुमार के रूप में हुई है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। जवान बेटों की मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। वहीं, जिसे भी हादसे की सूचना मिली वह घटनास्थल व पीड़ितों के घर पहुंच गया।

विधायक अस्पताल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

# India

और खबरें