नई दिल्ली। पढ़ने-लिखने का जूनून आपको कहां से कहां पहुंचा सकता है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि 17 वर्षीय अदिति पौडेल को जापान में अपना पहला साक्षरता एंबेसडर यानी कि
Literacy Ambassador
बनाया है। अदिति जापान में ही हाई स्कूल की सीनियर स्टूडेंट हैं और फाउंडेशन के 'यूथ एम्बेसडर प्रोग्राम' से भी जुड़ी हैं।
यह प्रोग्राम दुनिया भर के युवाओं को एक साथ लाने का काम करता है जिससे ज्यादा से ज्यादा साक्षरता को बढ़ावा दिया जा सके और लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस प्रोग्राम में 101 देशों के 16 से 25 साल की उम्र के लगभग 900 युवा शामिल हैं।