आवारा कुत्तों के हमले से घायल हुई चार साल की बच्चीयह घटना सेडम तालुक के मीनाहबल गांव में हुई। चार साल बच्ची की पहचान सान्वी के तौर पर हुई है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हुए। इलाज के दौरान सान्वी के होंठ और गाल पर टांके लगाए गए हैं।
इस घटना के बाद गांव वालों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है।
बढ़ रहीं आवारा कुत्तों के हमले की घटना
इस साल की शुरुआत में भी कर्नाटक से ही कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, तब आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे पर हमला किया था। वो अपने घर के पास खेल रहा था, लेकिन आवारा कुत्तों के हमले से उसकी खोपड़ी की खाल बुरी तरह फट गई थी।
कर्नाटक के रायचूर शहर के मालियाबाद से सामने आया था। उस दौरान चार साल का गोपाल अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि जानवर बच्चे पर झपटा, उसे घसीटा और बार-बार उसके सिर पर काटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी खोपड़ी की ज्यादातर खाल उखड़ गई थी।