कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा, जो भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस अवसर पर मथुरा, वृंदावन, द्वारका, उडुपी और गुरुवयूर सहित कई प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सजावट की जाती है।
नई दिल्ली।
हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। यह व्रत भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है।
भारतवर्ष में भगवान कृष्ण के कई अनेक भक्त हैं, जो नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा भगवान श्रीविष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी की पूजा मध्यरात्रि के आसपास की जाती है।