MON, 07 SEP 2026 |03:09 PM IST
Facebook
हरियाणा

अंबाला में चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की छुरी से गोदकर हत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

3 घंटे पहले

अंबाला के गुरु नानक नगर में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 32 वर्षीय पत्नी की छुरी से गोदकर हत्या कर दी।
अंबाला में चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की छुरी से गोदकर हत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार।

अंबाला। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर में रविवार शाम चरित्र पर शक के चलते पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की छुरी से गोदकर हत्या कर दी।

आरोपी पति बंटी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद रसोई से छुरी उठाई और उसके पेट, छाती व कोहनी पर कई वार किए।

पत्नी को बचाने पहुंचे उसके भाई को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतका हिना के भाई नन्नू की शिकायत पर आरोपी पति बंटी के खिलाफ हत्या और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

फोन व्यस्त मिलने पर करता था विवाद

पुलिस को दिए बयान में नन्नू ने बताया कि उसकी बहन हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी पुत्र अशोक के साथ हुई थी।

दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें 11 साल का बेटा और नौ साल की बेटी है। पिछले करीब तीन महीने से परिवार गुरु नानक नगर स्थित मकान नंबर 19-सी में किराये पर रह रहा था।

नन्नू के अनुसार बंटी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह हिना के चरित्र पर शक करता था। हिना का फोन व्यस्त मिलने या किसी से बातचीत करने की बात पर वह अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था। आरोप है कि विवाद के दौरान बंटी उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

# India

और खबरें