MON, 07 SEP 2026 |03:06 PM IST
Facebook
ताज़ा खबरें

बिहार में ₹200 के लिए हैवान बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दबोचा

2 घंटे पहले

भोजपुर के तियर गांव में एक पति ने महज 200 रुपये के विवाद में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार में ₹200 के लिए हैवान बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दबोचा

भोजपुर में 200 रुपये के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आरा/बिहिया। भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव में शुक्रवार को महज 200 रुपये के विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव, वार्ड नंबर सात निवासी संतोष राम की 29 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के ससुर रामाधार राम ने बताया कि गुरुवार की रात उनका बेटा पलदारी कर घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी को तीस रुपये दिए।
शुक्रवार की सुबह उठने के बाद संतोष ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके पॉकेट से 200 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद होने लगा। ससुर रामाधार राम ने दोनों के बीच विवाद शांत कराया और घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद घर में शव मिला।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, रामाधार राम ने अपने बेटे संतोष राम पर ही बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है।

तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा मामूली विवाद को लेकर पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छह साल पूर्व हुई थी शादी

बिहिया थाना क्षेत्र के आनर गांव निवासी सोनी देवी की शादी वर्ष 2020 में संतोष राम के साथ हुई थी। मृतका के भाई शिव शंकर कुमार की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एक पुत्र रतन कुमार और एक पुत्री सृष्टि कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया है।

# India

और खबरें