iPhone के सिग्नल बार हमेशा नेटवर्क की सटीक ताकत नहीं बताते हैं, क्योंकि वे केवल एक सामान्य विजुअल प्रतिनिधित्व हैं। असली नेटवर्क स्ट्रेंथ जानने के लिए Wi-Fi बंद करके `3001#12345#` डायल कर Field Test Mode का उपयोग करें।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone की स्क्रीन के टॉप राइट साइड में दिखने वाले सिग्नल बार देखकर हम ये अंदाजा लगा लेते हैं कि नेटवर्क कितना अच्छा है। नेटवर्क के चार बार दिखें तो नेटवर्क मजबूत और एक-दो बार दिखें तो कमजोर मान लिया जाता है, लेकिन क्या ये सिग्नल बार सच में नेटवर्क की सटीक ताकत बताते हैं? तो इसका सीधा जवाब पूरी तरह न है।