MON, 07 SEP 2026 |03:10 PM IST
Facebook
हिमाचल प्रदेश

HRTC बस और बाइक की टक्कर में कॉलेज स्टूडेंट की मौत, कांगड़ा के चलाली में हुआ दर्दनाक हादसा

1 घंटे पहले

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चालाली में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HRTC बस और बाइक की टक्कर में कॉलेज स्टूडेंट की मौत, कांगड़ा के चलाली में हुआ दर्दनाक हादसा

चलाली में दुर्घटनाग्रस्त बाइक और छात्र दीपक का फाइल फोटो।

 (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में सोमवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज निवासी गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बाइक पर सवार होकर ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था, जबकि एचआरटीसी बस भरवाईं की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चालाली के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

# India

और खबरें