नई दिल्ली| अगस्त के आखिरी हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई भारी गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों को चौंका दिया है। 24 से 31 अगस्त के बीच सोना 5.50% और चांदी 6.50% तक टूट गया। सितंबर महीने की शुरुआत भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (gold silver price crash) से शुरू हुई। और इसकी वजह रही- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान। जिसमें उन्होंने एक बार फिर सोना-चांदी न खरीदने की अपील की। जिसके बाद बाजार खुलते कीमतें गिर गईं। शाम 6.30 बजे तक सोना 2524 रुपए टूटकर 1,51,936 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी 5120 रुपए गिरकर 2,35,001 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर आ गई।