FRI, 04 SEP 2026 |01:29 PM IST
Facebook
हरियाणा

महेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुनीत बुलान ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

1 घंटे पहले

महेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुनीत बुलान ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नारनौल। जिले में युवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। पुनीत बुलान प्रदेश इकाई की कार्यशैली से संतुष्ठ नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी लाइन में जो भी कार्य करते थे, प्रदेश पदाधिकारियों को पसंद नहीं आते थे। यही कारण है कि उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
पुनीत बुलान ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, साथी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया बंधुओं तथा शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रही है, जिसे वह सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि पद व्यक्ति के जीवन में आते-जाते रहते हैं, लेकिन लोगों का विश्वास, साथ और अपनापन ही सबसे बड़ी ताकत और पूंजी होते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जिले के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर साथी से जो प्रेम और सम्मान मिला, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

# India

और खबरें

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं नवनीत कौर और गुणदीप कौर की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं नवनीत कौर और गुणदीप कौर की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा 22 घंटे पहले