FRI, 04 SEP 2026 |02:44 PM IST
Facebook
ताज़ा खबरें

कानपुर के इस पेट्रोल पंप पर जब निकलने लगा पानी....20 से ज्यादा ग्राहकों को लौटाई रकम, पंप सील

1 घंटे पहले

कानपुर के इस पेट्रोल पंप पर जब निकलने लगा पानी....20 से ज्यादा ग्राहकों को लौटाई रकम, पंप सील

पेट्रोल पंप सील करने की कार्रवाई करते डीएसओ अंजनी सिंह व पेट्रोल नोजल से निकला पानी जैसा तरल पदार्थ दिखाता पंप कर्मी। वीडियो ग्रैब

कानपुर। कानपुर में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर वीडियो वायरल हुआ। पेट्रोल भराते वक्त पानी जैसा तरल पदार्थ दिखाई दिया। इससे हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और पेट्रोल में मिलावट की आशंका जाहिर की।

कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने के बाद एहतियातन बिक्री रोक दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पेट्रोल में पानी या अन्य तरल पदार्थ जैसा दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्राहकों ने भी पेट्रोल की शुद्धता पर सवाल उठाए।
शिकायत बढ़ने पर पेट्रोल पंप प्रबंधन ने संबंधित टैंक से पेट्रोल की बिक्री तत्काल बंद कर दी। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने पेट्रोल भरवाया था, उनमें से 20 से अधिक ग्राहकों को भुगतान की गई राशि वापस कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पूरी होने तक पेट्रोल पंप को बंद करा दिया।
पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पेट्रोल में पानी मिला था या कोई अन्य कारण था। वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। टीम नमूनों की जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने तक पेट्रोल पंप पर बिक्री रोक दी गई है और किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच रिपोर्ट आने तक अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील भी की गई है। फिलहाल क्षेत्र के वाहन चालकों की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

# India

और खबरें

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं नवनीत कौर और गुणदीप कौर की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं नवनीत कौर और गुणदीप कौर की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा 23 घंटे पहले