THU, 03 SEP 2026 |02:34 PM IST
Facebook
पॉलिटिक्स
हमें फॉलो करें:

'हैरान हूं... अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई'; शुद्धिकरण मामले में खरगे ने लिखी जेपी नड्डा को चिट्ठी

3 घंटे पहले

'हैरान हूं... अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई'; शुद्धिकरण मामले में खरगे ने लिखी जेपी नड्डा को चिट्ठी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हाल ही में हुए 'शुद्धिकरण' विवाद पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। खरगे ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा के सदन के नेता जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा, "शुद्धिकरण का मुद्दा मेरे या कांग्रेस अध्यक्ष के पद से कहीं ऊपर है, यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा है।"

खरगे ने नड्डा से कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि हल्द्वानी में 'शुद्धिकरण' की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

13 अगस्त को राज्यसभा में उठाया था मुद्दा
नड्डा को लिखे पत्र में खरगे ने कहा, आपको याद होगा कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को राज्यसभा में बहुत दुख और पीड़ा के साथ मैने हल्द्वानी में हुई मेरी 8 अगस्त 2026 की जनसभा के बाद छुआछूत जनित शुद्धीकरण का मुद्दा उठाया था।
# india

और खबरें